जीटी रोड स्थित गोपाल नगर के पास एक पेट्रोलिंग कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल दरोगा के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर जीटी रोड स्थित गोपाल नगर में गुरसहायगंज में तैनात दरोगा रवींद्र पाल(50) पेट्रोलिंग कार से गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दरोगा बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इधर, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। देर रात पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी लगा दी है।