बीमारी से तंग एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी। यह देख एक युवक भी पीछे से कूद पड़ा। किसी तरह उसे बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। युवती को घर ले गए। औरैया के बिधूना थानाक्षेत्र के बरूआ गांव निवासी सरिता वर्मा (18) पुत्री इंद्रबहादुर वर्मा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। लंबे समय से उसके सिर में भयंकर दर्द होता रहता है। इसी बीमारी के चलते सोमवार सुबह भाई ने कुछ कह दिया। इससे नाराज होकर वह टेंपो से उमर्दा नहर पुल पहुंची।
इस दौरान उसने पुल पर मौजूद रावतपुर थाना इंदरगढ़ निवासी कप्तान सिंह यादव से मिन्नत कर मां से बात करने के लिए फोन मांगा। मां को फोन लगाया, लेकि न बात नहीं हो सकी। फोन ग्रामीण को पकड़ाने के बाद सरिता ने नहर में छलांग लगा दी। यह देख कप्तान सिंह ने भी नहर में छलांग लगा दी।
इसके बाद सरिता को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही उमर्दा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी युवती के परिजनों क ो दी गई। सूचना मिलते ही परिजन उमर्दा पहुंच गए। यहां परिजनों ने बताया कि सरिता वर्मा को बीते पांच सात से सिर में तेज दर्द की शिकायत है। कई जगह इलाज कराया लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसी बात को कह देने से नाराज होकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया।