फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाली तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
लूट के आराोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैैंक से रुपये निकाल कर ले जाने वाले व्यक्तियों से लूटपाट करने वाले दो अंतर्जनपदीय बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर तीन महिलाओं को भी पकड़ लिया है। इनके पास से लूट का माल भी बरामद किया है। एसपी ने सदर कोतवाली में घटना का खुलासा किया। टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


लूटपाट रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया था। सोमवार की शाम पांच बजे के करीब सूचना के आधार पर स्वाट प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ व सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने सदर कोतवाली पुलिस के साथ पीएसएम कालेज के निकट घेराबंदी कर दो लोगों को दो तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एसपी दिनेश कुमार पी ने सदर कोतवाली में बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अपने नाम मैनपुरी जनपद के गांव बंशी गौरव निवासी राजेश उर्फ टीटू पुत्र रमेश, सौरिख थाना क्षेत्र के नगला भूटा गांव निवासी कुंवरपाल पुत्र कालीचरण, रेखा पत्नी कुंवरपाल, लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मैलानी के गांव सुआ भोज भातू कालोनी निवासी रीना पत्नी दया प्रसाद व संध्या उर्फ साधना पत्नी नील कमल उर्फ नीलू बताएं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के पास 74 हजार रुपये के अलावा लूटा गया बैग और आधार कार्ड बरामद किया है। ये लोग बैंकों के आसपास खड़े रहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति बड़ी धनराशि निकाल कर घर के लिए रवाना होता तभी पीछा कर रुपये छीन लेते या फिर बाइक की डिग्गी तोड़कर रुपये निकाल लेते थे। अपने साथ यह महिलाओं को भी रखते हैं जिससे कि कोई इन पर शक न कर सके। इन लोगों के खिलाफ फर्रुखाबाद, पीलीभीत, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, लखीमपुर सहित कई अन्य जनपदों में केस दर्ज हैं। कई बार जेल भी जा चुके है। पुलिस भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें