फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिल की आवाज से भैंस ने नहीं दिया दूध, एक की हत्या

Tue, 11 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
ड्रिल की आवाज से भैंस ने नहीं दिया दूध, एक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गांव शेखपुरा जागीर में ड्रिल के शोर से भैंस के दूध नहीं देने से पैदा हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चल गई। झगड़े ने इतना बड़ा रूप लिया कि एक की हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने मामले में छह लोगों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घायल बशीर वासी शेखपुरा जागीर ने बताया कि उसका भाई नजीर खान (45) मंगलवार सुबह पशुओं के तबेले में भैंस का दूध निकाल रहा था। इसी दौरान उनके पड़ोसी जैनी ड्रिल मशीन से अपनी दीवार में सुराख कर रहा था। ड्रिल मशीन की तेज आवाज से भैंस उखड़ गई और इससे कुछ निकाला हुआ दूध जमीन पर गिर गया। इससे गुस्साए भैंस मालिक नजीर खान ने पड़ोसी जैनी को टोका तो कहासुनी बढ़ गई और विवाद बढ़ गया।

इस पर जैनी सहित उनके परिवार के सदस्यों नेजीर खान पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब नजीर के बचाव में उसका भाई बसीर खान, हुसन पत्नी कर्मली, जाकिर हुसैन आदि आए तो इन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। तेज हथियारों से नजीर खान की मौत हो गई, जबकि उसका भाई बसीर खान, जाकिर हुसैन व महिला हुसन घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। युवक की हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि युवक की हत्या के आरोप में सलामुद्दीन, जैनी, दिलशान, जाकिर हुसैन, सलमा, इमराजा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों परिवारों में है पुरानी रंजिश
घायल बशीर ने बताया कि उसके भाई नजीर का कुछ दिन पहले मकान के दो फुट के छज्जे को हटाने को लेकर पड़ोस के जैनी से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद कई पंचायतें भी हुई। पंचायत में छज्जे को हटाने के लिए सहमति भी बनी थी। लेकिन फिर भी दोनों पक्षों में झगड़ा रहता था। मंगलवार को इसी रंजिश के चलते जैनी और उसके परिवार वालों ने नजीर पर कातिलाना हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें