फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घरों की संपत्ति राख

Sun, 08 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
ट्रकों में आग - फोटो : self
विज्ञापन
गांव जलालपुर पनवारा में तीन मकानों में अचानक लगी आग से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने तालाब से पानी उड़ेलकर आग पर काबू पाया। जलालपुर पनावारा निवासी रावेंद्र पुत्र सूरज प्रसाद, सुरेंद्र पुत्र बल्दू, सर्वेश पुत्र सुरेश खेतों पर बेला के फूल तोड़ रहे थे।
विज्ञापन


शाम पांच बजे के करीब रावेंद्र के मकान में अचानक आग लग गई। लपटें देख ग्रामीण शोर मचाते हुए घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक तीन मकान जल गए। ग्रामीणों ने तालाब से बाल्टियों में पानी लेकर आग पर उड़ेलना शुरू कर दिया।

करीब आधा घंटे तक चले ग्रामीणों के प्रयास बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राम लडै़ते कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि तीनों मकानों से आग में अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें