फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेन ड्राइव चोरी के विवाद में चली गोलियां, दो घायल

Thu, 09 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कन्नौज
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
तिर्वा। पेन ड्राइव चोरी होने के विवाद में कस्बे के ठठिया रोड पर स्थित दो जनसुविधा केंद्र के कर्मचारियों के बीच मारपीट के बाद गोलियां चलीं।  जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली के झबरा गांव निवासी रवि कुमार का कस्बे के ठठिया रोड पर आविष्कार टेलीकॉम सेंटर के नाम से जनसुविधा केंद्र है। उनके केंद्र पर शास्त्री नगर मोहल्ले के पुष्पेंद्र काम करते हैं।

उनके केंद्र के बगल में ही राम-श्याम कंप्यूटर सेंटर के नाम से एक अन्य जनसुविधा केंद्र है। इस पर कस्बे के अन्नपूर्णा नगर मोहल्ले का नीरज उर्फ नीरू काम करता है।  पुष्पेंद्र का आरोप है कि दो दिन पहले उसके केंद्र से एक पेन ड्राइव चोरी हो गई थी।
विज्ञापन


उसको संदेह था कि पेन ड्राइव नीरज के किसी कर्मचारी ने चुराई है। बुधवार की दोपहर दो बजे के करीब नीरज किसी काम से पुष्पेंद्र के केंद्र पर पहुंचा। यहां चोरी के विवाद में दोनों में गालीगलौज होने लगा।

देखते ही देखते मारपीट व पथराव शुरू हो गया। इस पर दोनों घायल हो गए। इसी दौरान नीरज अपने घर से अपने पिता शिवराम सिंह की लाइसेंसी बंदूक उठा लाया। उसने तीन हवाई फायर कर दिए।

इससे ठठिया रोड पर भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एसएसआई राघवन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुष्पेंद्र व नीरज को पकड़कर कोतवाली ले आए।

उनकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक नीरज के पिता शिवराम सिंह के नाम उक्त लाइसेंसी बंदूक है, वह सहकारिता विभाग में सचिव पद पर तैनात हैं। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें