फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिला के बैग से जेवर चोरी

Sat, 08 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला व उसका भाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ससुराल से मायके जा रही विवाहिता के बैग से गिरहकट ने जेवर चोरी कर लिए। कंडक्टर को किराया देने के लिए महिला ने बैग खोला तो चोरी की जानकारी हुई। भाई के साथ महिला सौरिख थाने पहुंची। सौरिख पुलिस मामला छिबरामऊ बताकर रोडवेज बस स्टाप पर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव के मोहल्ला बक्कालान निवासी कंचन गुप्ता पत्नी हरीओम गुप्ता शुक्रवार को अपने मायके जनपद औरैया के कस्बा बिधूना स्थित मोहल्ला आर्यनगर जा रही थी। छिबरामऊ से वह बिधूना के लिए प्राइवेट बस पर सवार हुईं। रास्ते में सीट पर उनके पास बैठी एक महिला ने बैग से एक चेन, चार चूड़ी, दो जोड़ी झुमकी, तीन लेडीज अंगूठी और एक जेंट्स अंगूठी सहित दो हजार रुपये चोरी कर लिए। कंचन के साथ उनका बेटा प्राशू और बेटी अंशी भी थी। रास्ते में कंडक्टर को किराया देने के लिए बैग खोला तो जेवरात गायब थे।

कंचन ने घटना की सूचना अपने मायके में दी, जिस पर उसका भाई घनश्याम गुप्ता भी सौरिख पहुंच गया। उसने थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास को मामले से अवगत कराया। सौरिख पुलिस ने मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया और दारोगा विजयपाल सिंह के साथ भाई-बहन को छिबरामऊ रोडवेज बस स्टाप पर छुड़वा दिया। घनश्याम ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी से की है। एसपी ने सौरिख पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें