मेहंदी घाट पर शव की शिनाख्त कराती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के महादेवी गंगा घाट पर बुधवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर धारदार हथियारों से चोटों के निशान मिलने से हत्या कर गंगा में शव फेंके जाने की शंका जाहिर की जा रही है।
गुरुवार की दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्र के महादेवी गंगा घाट पर निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों ने पानी में अज्ञात युवक का शव देखा। मजदूरों ने इसकी सूचना 100 डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल अजय राज वर्मा ने शव को बाहर निकलवाया। करीब 35 वर्षीय युवक के शव पर काली पैंट, सफेद व नीली चेकदार शर्ट थी। शरीर पर कई जगह धारदार हथियारों के निशान थे। इससे पुलिस अधिकारियों समेत स्थानीय लोगों ने हत्या कर गंगा नदी में शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है।
कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद के साथ पड़ोसी जनपदों के थाने में सूचना कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल अजयराज वर्मा ने बताया कि महादेवी घाट पर शव मिला है। युवक की शिनाख्त के लिए जांच पड़ताल चल रही है।