फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से लौट रहे टीचर सड़क हादसे में घायल

Wed, 20 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बाइक रैली से लौट रहे बृजभूषण हजेला इंटर कालेज तालग्राम के दो टीचरों को तालग्राम थाने के पास कार ने टक्कर मार दी। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बुधवार को जिला मुख्यालय पर बुढ़ापे की लाठी पेंशन बचाओ को लेकर अटेवा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में विशाल बाइक जुलूस निकाला गया था।
विज्ञापन


शाम के समय बृजभूषण हजेला इंटर कालेज तालग्राम के शिक्षक कौशांबी निवासी धनंजय पटेल (30) और आजमगढ़ निवासी कन्हैयालाल वर्मा (31) एक ही बाइक पर तालग्राम घर आ रहे थे। जैसे ही शिक्षकों की बाइक तालग्राम पंप से पेट्रोल लेकर थाना तालग्राम के निकट पहुंची, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों शिक्षक बाइक सहित सड़क के किनारे गिर पड़े। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।

दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही विद्यालय के शिक्षक सुनील वर्मा ने दोनों शिक्षकों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर उन्होंने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बाइक चालक शिक्षक हेलमेट लगाए हुए थे। इसके चलते सिर में गंभीर चोंटें नहीं आईं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें