फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 17 Apr 2016 12:13 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते सीओ वीपी सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सकरावा रोड पर ग्राम किर्राना के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा ले जाया गया है। हादसे के बाद रोड पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


कस्बा तालग्राम निवासी शहनवाज (30) पुत्र सलाम अपने पुत्र साहिल (5) और बहनोई जमीन पुत्र जमाल खान के साथ बाइक से अपने छोटे भाई खुशनवाज की ससुराल जा रहे थे। उसके भाई की चार दिन पहले सकरावा निवासी अब्बास की पुत्री के साथ शादी हुई थी। शनिवार शाम करीब चार बजे वह अपने पुत्र और बहनोई के साथ भाई की पत्नी की विदा कराने सकरावा जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय किर्राना के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे ।

दुर्घटना में बाइक चला रहे शहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस बीच मौके पर भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही मृतक के रिश्तेदार और परिजन भी मौके पर आ गए। लोगों की भीड़ से सकरावा रोड पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


लोग टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ बीपी सिंह सोलंकी, थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद कई और थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर आवागमन किसी तरह बहाल हो सका। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर गंभीर रूप से घायल मृतक के पुत्र और बहनोई को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें