सदर कोतवाली में बैठे दोनों सपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा में चल रही लड़ाई से आहत दो पदाधिकारियों ने सीएम हाउस पहुंचकर आत्मदाह करने की घोषणा की थी। मामला खुफिया विभाग के संज्ञान में आने पर उनको लखनऊ पहुंचने से पहले सरायमीरा बस स्टाफ पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके पास तलाशी के दौरान पेट्रोल से भरी केन व माचिस भी निकली है। सपा में चल रही पारिवारिक कलह कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ रही है।
कार्यकर्ता इस कलह से परेशान हैं। ऐसे में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य / विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अक्षय खां ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर लखनऊ पहुंचकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। मामला खुफिया विभाग के संज्ञान में आने पर शुक्रवार की सुबह उनको सुबह पांच बजे के करीब सरायमीरा बस स्टाप से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि दोनों को छिबरामऊ इंसपेक्टर के सुपुर्द कर दिया गया है।