फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ मारने पर ग्रामीणों ने सपा नेता को पीटा

Mon, 13 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव ताहपुर मे बीते रविवार देर शाम दुकानदार को थप्पड़ मारने सपाइयों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ताहपुर निवासी गौरव पुत्र राजेश समाजवादी पाटी के मुलायम यूथ ब्रिगेड में तालग्राम ब्लाक अध्यक्ष हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम गांव के अतुल पुत्र बाणेश्वर की परचून की दुकान पर गौरव साथियों के साथ खड़े थे।
विज्ञापन


इसी दौरान मक्का के खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात में गौरव का अतुल से विवाद होने लगा। सपा नेता ने हनक दिखाते हुए अतुल की पिटाई कर दी। बेवजह अतुल को पीटने पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने सपा नेता व समर्थकों को धुन दिया। सपा नेता गौरव ने थाने में  किस्तियापुर ताहपुर निवासी रतनू, अनुज, अतुल पुत्रगण बाणेश्वर व गोवा गांव निवासी मनोज पुत्र सोभराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से अतुल ने बताया कि गौरव अक्सर सत्ता पक्ष की धमकी देकर गाली-गलौज करता है।

इसके पहले वह पूर्व प्रधान से मारपीट कर चुका है। रविवार की देर शाम गौरव ने मुख्य बाजार में उसकी दुकान पर आकर गाली गलौज कर शुरू कर दी मना किया तो मारपीट कर दी। अतुल ने गौरव समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर दी है।  इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने बताया कि उन्हें मामले के बारे में कुछ पता नहीं है। वे 14 दिन से लखनऊ में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें