फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गुमटियों में चोरी, हजारों का माल पार

Sun, 05 Feb 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
गुमटी का टूटा पटरा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे में जीटी रोड किनारे व सदर बाजार में रखे आधा दर्जन गुमटियों को चोरों ने निशाना बनाया। चारों ने गुमटियों का पटरा तोड़कर हजारों रुपये की नगदी व सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची जसोदा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एक ही रात में आधा दर्जन दुकानों में चोरी से दुकानदारों में भय है। दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक से गश्त बढ़ाने की मांग की है। शनिवार की रात चोरों ने शुक्लापुर र्पू्वी केबिन के पास जीटी रोड पर रखे राम प्रकाश तिवारी के लकड़ी की गुमटी में किराने की दुकान किए है। चोरों ने खिड़की की कुंडी काटकर पीछे से पीपे में रखी मेवा काजू, बादाम, किशमिश चिरौजी आदि किराने का सामान व गोलक में रखे दो हजार रुपये चोरी कर लिया। इसके बाद चोरो ने बाजार में रखे उमेश चंद्र शर्मा (पप्पू मिनी) की गुमटी को निशाना बनाया।
विज्ञापन


चोरो ने गुमटी से पीछे लकड़ी का तख्ता तोड़कर दुकान में रखे पांच हजार रुपये नगद व सामान चोरी कर लिया। सदर बाजार में मोहम्मद मतीन की गुमटी में रखी जूता-चप्पल की दुकान में चोरी कर ली। छोटी मस्जिद के पास रखी पप्पू साइकिल वाले की दुकान की खिड़की का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखी गोलक से रेजगारी चोरी कर ली। चोरों ने जीटी रोड किनारे नीरज सक्सेना की मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर नगदी व मिठाई चोरी कर ली। वहीं जीटी रोड पर निकेश सक्सेना की गुमटी में  रखी मिठाई की दुकान में तोड़कर चोरी का प्रयास किया। खटपट की आवाज सुन चोर यहां हाथ साफ नहीं सके। सुबह आधा दर्जन दुकानों में हुई चोरी की वारदात पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी लोगों ने जसोदा चौकी पुलिस को तहरीर देकर चोरी खुलासा की मांग की है। चौकी इंचार्ज जसोदा में मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और शीघ्र की खुलासे का आश्वासन दिया है।  दुकानदार शिवदत्त मिश्रा, श्याम किशोर सक्सेना, बबलू तिवारी, सुरेंद्र त्रिवेदी, मोहम्मद मतीन, ब्रजेश दुबे, शानू आदि लोगो ने गश्त बढ़ाने जाने की मांग की है। दुकानदारों ने यूपी 100 पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें