फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बेड पर पड़ा मिला महिला सभासद का शव

Thu, 10 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज।
विज्ञापन
मृतका की पुत्री से पूछताछ करते सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौधरियान में गर्भवती महिला सभासद का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गले में धोती का फंदा था। जबकि छत के कुंडे में धोती का शेष हिस्सा लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का पंचनामा भरवाया है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी अंशू मिश्रा (30) नगरपालिका परिषद की वार्ड नंबर 10 आदर्शनगर की सभासद थी। उसका पति आशुतोष मिश्रा प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। और  शराब पीने का आदी है।

उसकी इन्हीं आदतों को देखते हुए परिजनों ने उससे संबंध तोड़कर घर से अलग कर कर दिया था। वह अपनी पुत्री सौम्या (6) के साथ अलग रह रहा था। सभासद अंशू इस समय लगभग आठ माह की गर्भवती थी। उसका मायका कानपुर शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में है।
विज्ञापन


मृतका की शादी आठ वर्ष पहले आशुतोष मिश्रा के साथ हुई थी। गुरुवार की शाम उसका शव घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। अपनी मां की मौत से अनजान उसकी पुत्री पड़ोस में ही खेल रही थी। मोहल्लेवासियों को जब किसी तरह जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतका का पति व अन्य परिजन फरार हो चुके थे। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र कुमार नेगी, एसएसआई ओमकारनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मौके पर परिजन न मिलने पर उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने मृतका की पुत्री से मामले की जानकारी करने का प्रयास किया। सीओ ने जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को बुलाया है। मकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक मृतका के मायके वालों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें