फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से इंकार पर रिजर्व मतदान कर्मी दो घंटे हिरासत में

Mon, 20 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
वोटिंग - फोटो : demo
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी से इंकार करने पर रिजर्व पोलिंग पार्टी के एक मतदान कर्मी को करीब दो घंटे तक पुलिस हिरासत में रखा गया। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीएम व बीएसए को पत्र भेजा है। तिर्वा तहसील में रिजर्व पोलिंग पार्टी 848 में ब्लाक गुगरापुर के प्राथमिक पाठशाला राजूपुर में तैनात सहायक अध्यापक चंद्रमोहन त्रिपाठी की ड्यूटी थी। एक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी की तबियत बिगड़ जाने पर एसडीएम राजेश कुमार यादव ने उन्हें पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी पर जाने को कहा। इ
विज्ञापन


स पर उन्होंने एसडीएम से कहा कि उन्होंने मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण हासिल किया था। पीठासीन की ड्यूटी का प्रशिक्षण नहीं लिया था। इस वजह से यह ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। उनकी एसडीएम से नोकझोंक भी हो गई। बाद में एसडीएम ने उन्हें तिर्वा पुलिस के हवाले कर दिया। तिर्वा कोतवाली में करीब दो घंटे तक वह हिरासत में रहे। मामले की जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को मिली तो उन्होंने एसडीएम तिर्वा से संपर्क साधा। पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें कोतवाली से छोड़ दिया गया। एसडीएम ने बताया कि ड्यूटी में अनुशासनहीनता करने के मामले में उनके खिलाफ रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें