थाना क्षेेत्र के गांव पट्टी बड़नपुर में काउ मिल्क प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड लगाने के मामले वृद्ध की शुक्रवार की शाम की गई हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। उधर जिला अस्पताल में वृद्ध का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत का कारण पेट में गंभीर चोट लगना रहा।
पट्टी बड़नपुर गांव में शुक्रवार की शाम काउ मिल्क प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड लगाने को लेकर गांव के ही दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने लात-घूंसों व लाठी-डंडों से हमला बोलकर अमर सिंह यादव (70) को मौत के घाट उतार दिया था। मामले में मृतक के पुत्र दिनेश यादव की ओर से तहरीर मिलने के बाद इंदरगढ़ थानाध्यक्ष अनवर अहमद ने संदीप याद, दीवान सिंह, राहुल व अनूप, संतोष, यशेंद्र उर्फ मोना यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी संदीप यादव, दीवान सिंह यादव, राहुल यादव, अनूप यादव, संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उधर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने पैनल के जरिए पोस्टमार्टम कराया। जिसमें डा. अमृत सिंह, डा. श्रीराम के साथ वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो पेट में लात-घूंसों से किए प्रहार के कारण मौत हुई। उधर गांव में तनाव की स्थित को देखते हुए पुलिस डेरा जमाए हुए है। पोस्टमार्टम हाउस मेें भी मृतक के परिजन व सगे संबंधियों की खासी भीड़ गली रही। वैसे दोनों गुट समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। लेकिन किसी के पास कोई भी पद नहीं है।
पुलिस ने फरार आरोपी मोना यादव की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष अनवर अहमद का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।