फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पड़े छापे, आरोपी फरार

Sat, 16 Dec 2017 12:32 AM IST
kannauj
विज्ञापन
नगला धरमाई में दबिश देने जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 
विज्ञापन



चपुन्ना।
क्षेत्र के नगला धरमाई गांव में शादी समारोह के बाद उपद्रव और पुलिस बल हमलावर आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने कई बार आरोपियों के घरों की तलाश ली। इस दौरान घर महिलाएं मिलीं, पुरुष फरार हो गए। इसी मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शुक्रवार को थानाध्यक्ष आर पी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल नगला धरमाई गांव पहुंचा। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव उर्फ संजू यादव के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली,  घर में महिलाएं मौजूद मिलीं। इसके बाद पुलिस ने उसके पड़ोसी बिल्लू यादव पुत्र अतर सिंह के घर की तलाशी ली, यहां पुलिस को कोई नहीं मिला। पुलिस अन्य संदिग्ध व रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



मालूम हो कि नगला धरमाई गांव में दो दिन पहले राधे श्याम के बेटे आदेश की बारात आई थी। उसी दौरान दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें दो सिपाही घायल हुए थे। इस मामलेे में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजू यादव और उसके भाई मनोज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन आरोपी अशोक यादव, मोहित यादव और बिल्लू यादव अभी फरार चल रहे हैं।
 थानाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें