अमोलर थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने घुमंतू जाति के लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। रसूलाबाद के समीप दो दर्जन घुमंतू जाति के लोगों को पुलिस ने डेरा डालने से रोक दिया है। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस को अपराधियों, उपद्रवियों के साथ क्षेत्र में रोहिली, रसूलाबाद, मवैया, ताहपुर के समीप कभी-कभी डेरा डालने वाले घुमंतू जाति के लोगों पर भी निगाह लगी है। घुमंतू जाति के लोगों से क्षेत्र में वारदात की आशंका है।
शुक्रवार को दो टेंपो पर सवार होकर पहुंचे घुमंतू जाति के लोगों को गांव के समीप डेरा डालने से मना करते हुए पुलिस ने भगा दिया है। थानाध्यक्ष तालग्राम आरपी पांडेय ने बताया कि चुनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाहरी लोगों को क्षेत्र में न रुकने की हिदायत दी गई है।