फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 16 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पति-पत्नी के झगड़े से तंग आकर सास ने फांसी लगाकर जान दे दी। भतीजे ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम रजलामऊ निवासी रामऔतार कठेरिया के पुत्र गोविंद कुमार की शादी चार साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


गोविंद कोल्ड स्टोरेज में आलू मजदूरी का काम करता है। बुधवार को किसी बात को लेकर गोविंद और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इस पर गोविंद की पत्नी ने अपने मायके सूचना दे दी। सूचना पर उसकी मां, पिता, भाई तथा बहन ने आकर गोविंद की मां कुसमा देवी को भला बुरा कहकर अपमानित किया। ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर गोविंद घर छोड़कर चला गया। इसी बीच कुसमा ने घर के के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।

मृतका के भतीजे नाहर सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि भाई के ससुराली जनों ने सुबह आकर चाची व भाई से मारपीट कर दी थी। दहेज उत्पीड़न के मामले में जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर भाई गोविंद घर छोड़कर चला गया। देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें