फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

Sun, 16 Jul 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
मृतक सोनू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजातनगर गांव के बाहर खेतों में रविवार को छह दिन पहले लापता युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। युवक की शिनाख्त तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी सोनू शाक्य के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज नहीं की थी। वहीं, एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाल को मामले के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सुजातनगर गौख की कुछ महिलाएं खेत की तरफ मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। उन्हें गांव के बाहर खुशीराम के खेत में एक शव पड़ा दिखाई दिया, जो काफी गल गया था और उससे बदबू आ रही थी। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज उमेशचंद्र चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

फील्ड यूनिट की टीम ने नमूने एकत्र किए। गांव के देशराज ने मृतक की शिनाख्त सोनू  (23) पुत्र मिट्ठू लाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना क्षेत्र तालग्राम के रूप में की। बताया कि सोनू उनके साले का लड़का था। कुछ ही देर में सोनू का भाई रवि और दीपू सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने कपड़े और जूते देखकर सोनू का शव होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


वर्जन
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। घटना की शुरूआत औरैया जनपद के थाना बिधूना क्षेत्र से हुई है। ऐसी दशा में यह मुकदमा वहां स्थानांतरित किया जाएगा। अपहरण कर युवक की हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता चल सकेगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से नमूने लिए हैं। इसके अलावा डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।  - केशवचंद्र गोस्वामी-अपर पुलिस अधीक्षक, कन्नौज।

तीन थानों के बीच चकरघिन्नी बने रहे परिजन
छिबरामऊ। भाई रवी ने बताया कि सोनू 10 जुलाई को जनपद औरैया के बिधूना थानांतर्गत ग्राम कछपुरा देवपुरा निवासी उसकी बुआ की लड़की रंजीता पत्नी आदेश कुमार उर्फ पप्पू के घर गया था। उसी दिन रात करीब 10 बजे कोतवाली के ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी उसकी बुआ के लड़के रामनिवास का फोन आया कि उसके भाई सोनू ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। बिधूना से पप्पू, शिवम और रंजीता उसे मारुति वैन से लेकर छिबरामऊ आ रहे हैं। उसने सौरिख तिराहा पर मिलने की बात कही थी। इसके बाद रामनिवास सुजातनगर निवासी उसकी बुआ गुड्डी पत्नी देशराज के घर पहुंच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामनिवास को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य लोग गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद परिजन सोनू की तलाश में जुट गए। 11 जुलाई को थाना तालग्राम में गुमशुदगी के लिए तहरीर दी, पुलिस ने घटनास्थल बिधूना का बताकर वहां भेज दिया। वहीं, परिजनों ने सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज को भी तहरीर दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने बिधूना में इस मामले की जानकारी दी, तो पुलिस ने वहां भी गुमशुदगी नहीं दर्ज की, बल्कि आरोपियों रंजीता, शिवम और पप्पू की तलाश में जुट गई। रवि का कहना है कि उसके भाई की हत्या कर शव आदेश ने ही कहीं गायब कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें