फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में फायरिंग-पथराव, तीन घायल

Wed, 21 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान हवाई फायर कर दिए जाने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल के पहुंच जाने से टकराव होने से बच गया। विवाद में तीन के चोट लगने की सूचना मिली है। किसी भी पक्ष ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। क्षेत्र के ग्राम डुड़वा बुजुर्ग में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार गांव के किनारे कब्रिस्तान में किया जा रहा था।
विज्ञापन


बताते हैं कि एक युवक से रास्ते में बाइक को साइड न देने पर विवाद हो गया। बाद में गांव पहुंचे दोनों पक्षों के बीच विवाद उग्र हो गया। इस दौरान किसी ने फायर कर दिया। जिससे दहशत फैल गई। सूचना पाकर जसोदा चौकी प्रभारी अरुण यादव, सरायप्रयाग चौकी प्रभारी विनोद यादव, एसआई सतीश यादव, रामखिलाड़ी, हाईवे मोबाइल व चीता मोबाइल गांव पहुंच गए। इससे विवाद रुक गया। पथराव से तीन लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी भी पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें