फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने किसान से नगदी लूटी

Wed, 18 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
घायल श्यामबाबू मिश्रा।
विज्ञापन
उधरनपुर गांव में काली नदी पुल के पास खेत से गांव लौट रहे किसान को कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने रोककर जमकर पीटा और पांच हजार रुपये लूट लिए। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। उधरनपुर निवासी श्यामबाबू मिश्रा उर्फ छोटेलला (38) पुत्र चित्रभुज मिश्रा ने बताया कि वह सोमवार शाम नगर बाजार करने आए थे। यहां से वह काली नदी पुल के पास अपने खेत में मक्का की फसल की रखवाली के लिए चले गए।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर आम के बाग के पास कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बाग की तरफ ले गए। वहां बदमाशों ने बंदूकों की बट से पिटाई की। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। इस बीच वहां से निकल रहे बाइक सवारों को देख बदमाश कार पर सवार होकर छिबरामऊ की तरफ भाग निकले। किसी तरह वह घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजनों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम तक घटना की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें