फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलें पकते ही कटरी में बढ़ी माफिया की चहलकदमी

Sun, 16 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा और काली नदी के पास फैली हजारों एकड़ पर तैयार गेहूं की फसल की कब्जेदारी के लिए कटरी में माफिया की चहलकदमी बढ़ने लगी है। कटरी में फसलों की कब्जेदारी के लिए खूनी संघर्ष नई बात नहीं है। हर साल फसल तैयार होते ही इसे कटाने के लिए गैंगवार शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


रविवार को कटरी में खून खराब की आशंका मिलते ही कन्नौज और हरदोई जनपद के बिलग्राम थाने से पुलिस बल पहुंच गया। माफिया व किसानों के बीच बढ़ते तनाव को शांत कराया।
दरअसल रविवार को कुछ माफिया असलहों से लैस होकर खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को कंबाइन से कटवाने लगे। ग्रामीणों ने खेतों में चल रही कंबाइन मशीन को देखते ही इसकी जानकारी फोन से पुलिस अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इससे भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कोतवाली निरीक्षक अजयराज वर्मा पहुंच गए। इसके अलावा हरदोई जनपद के बिलग्राम थाने से भी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस बल को देखते ही जबरियां फसल कटाने पहुंचे माफिया फरार हो गए। कोतवाली निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि कब्जे के लिए दो पक्षों के बीच तनाव था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।

इन गांवों में चलता जंगल का कानून
गंगा नदी के दोनों ओर सरकारी जमीन पर हर साल कब्जे के लिए ताबड़तोड़ गोलियां गूंजती हैं। खेतों में खड़ी फसलों को काटने के लिए कई बार कन्नौज व हरदोई के पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है। इसके अलावा स्थानीय माफिया भी दबंगई के बल पर लघु किसानों की फसलें काट लेते हैं। कई सालों से हरदोई जनपद के कटरी बिलुही, बिछुईयां व कटरी महादेवा समेत कन्नौज के गांव भिम्मापुरवा, रायपुर लड़ैता में कब्जेदारी के लिए संघर्ष हो चुका है। इन गांवों को प्रशासन ने संवेदनशील समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें