फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 18 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
थाना घेरे लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव धौरारा में शनिवार की रात युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामले में पड़ोस गांव के प्रधान पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी प्रधान पति और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान पति को छुड़ाने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने लाठियां पटकर उन्हें खदेड़ा। सूचना पर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के धौरारा गांव निवासी ललित यादव (22) पुत्र सर्वेश यादव शनिवार की शाम सात बजे अपनी मां से श्यामपुर गांव निवासी प्रधान पति बबोले उर्फ संजय के घर जाने की बात कहकर निकला था। जब देर शाम तक नहीं लौटा तो उसके पिता ने फोन किया। बताया कि कुछ ही देर में घर पहुंच रहे हैं। जब दोबारा फोन किया तो फोन बंद था। इस पर मृतक के पिता ने अन्य परिजनों के साथ खोजना शुरू किया। इस दौरान ठठिया-खैर नगर मार्ग पर स्थित धौरार मोड़ के निकट ललित का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। निकट में ही मृतक की बाइक पड़ी थी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 सूचना मिलते ही ठठिया थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर एसपी दिनेश कुमार पी, क्षेत्राधिकारी तिर्वा अंबरीष सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता ने श्यामपुर गांव निवासी प्रधान पति बबोले उर्फ संजय यादव पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सुबह जानकारी होने पर सैकड़ों की तादात में ग्रामीण प्रधान को छुड़वाने के लिए ठठिया थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रधान पति ने थाने से बाहर निकलकर ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण नहीं हटे। बाद में पुलिस ने लाठियां पटकर ग्रामीणों को खदेड़ा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में मृतक के पिता सर्वेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, ठठिया थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा का कहना है कि दो दिन के अंदर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें