चोरी गए सामान को दिखाता गृहस्वामी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम मझपुर्वा में गुरुवार रात चोरों ने एक घर से बक्सा व अलमारी तोड़कर दो लाख के जेवरात व पचास हजार का नकदी चुरा ली। इस दौरान परिजन दूसरे कमरों में सोते रहे। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मझपुर्वा गांव निवासी इकबाल पुत्र रशीद ने बताया कि गुरुवार रात्रि वह अपने परिजनों सहित कमरे में सो रहे थे। रात्रि किसी समय चोर घर की दीवार फांदकर अंदर कूद आए।
यहां से सेफ, बक्सा, तोड़कर, नगदी व जेवरात चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने कमरे के बाहर की कुंडी बंद कर दी। सुबह सूचना देने के बाद पड़ोसियों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला, तब कहीं जाकर चोरी की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही मझपुर्वा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के मकान का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।