कोतवाली क्षेत्र के बछज्जापुर गांव में बुधवार की रात नसरुद्दीन के घर में घुसकर चोर जेवर और हजार-पांच सौ के नोट चोरी कर ले गए। एक पखवारा पहले बेटे की शादी हुई थी। बक्से में बहू, बेटियों के जेवर रखे थे।
बछज्जापुर गांव निवासी नसरुद्दीन ने बताया कि वह बुधवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात में चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में रखे बक्से और कीमती कपड़े उठा ले गए।
बक्सा में सोने-चांदी के आभूषण व पचास हजार रुपये रखे। यह नगदी पांच सौ व एक हजार के नोटों की थी। यह रुपये वह आज सुबह जमा कराने वाला था। एक पखवारा पहले ही उसके पुत्र की शादी हुई थी।
बहू यासमीन, पत्नी तबस्सुम व पुत्रियां शायन व निन्नी के जेवरात उस बक्सा में रखे थे। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
आसपास तलाशी के दौरान रफीक के राई के खेत में टूटा हुआ बक्सा व कुछ कपड़े व अन्य सामान मिला।फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने घर से कई स्थानों से फोटो ग्राफ और प्रिंट्स लिए। कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।