फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में सरिया छूने से युवक की मौत

Sun, 26 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुढ़िया में जमीन में पड़ी सरिया को उठाकर सीधा करने में युवक एचटी लाइन की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम भुढ़िया निवासी रामकुमार यादव (38) पुत्र रामऔतार शनिवार सुबह घर से खेत के लिए निकला। गांव के पास युवक अपने दूसरे घर में चल रहे निर्माण कार्य को देखने लगा और जमीन में पड़ी सरिया को उठाकर वह सीधा कर रहा था,  तभी सरिया हाईटेंशन लाइन में छू गई।
विज्ञापन


इससे करंट उतर आया और वह झुलस गया। घटना को देख आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। परिजन आनन-फानन में उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।  घटना की खबर मिलने के बाद सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव मृतक के घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि इस घटना में विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर हुई है।

हाईटेंशन तार काफी नीचे थे। इस कारण यह हादसा हो गया। अधिशाषी अभियंता से इस संबंध में वार्ता की गई है। उनका कहना था कि विभाग से मदद दिलाई जाएगी। इसके अलावा परिवार को किसान बीमा दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाली मदद के लिए अधिकारियों से वार्ता कर ली गई है। कागजी कार्रवाई पूर्ण होते ही उसका भी लाभ मिल जाएगा। इस दौरान संग्राम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें