फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज सिलेंडर में विस्फोट से मकान क्षतिग्रस्त

Sat, 25 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
नदेहरा में सिलेंडर विस्फोट से क्षतिग्रस्त दीवारें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ललपुरा थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव में लीकेज सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हो गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पहले घर वाले बाहर निकल आए, जिससे बाल-बाल बच गए। सिलेंडर फटने से गांव में सनसनी फैल गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब नौ बजे नदेहरा गांव निवासी दीनदयाल दीक्षित के घर में उनकी बहू रिंकी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। दीनदयाल ने बताया कि वह सुमेरपुर गैस एजेंसी से शुक्रवार को सिलेंडर लेकर आए थे। सुबह बहू रिंकी ने सिलेंडर लगाकर जैसे ही माचिस की तीली जलाई। तभी गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे घर में अफरातफरी मच गई।

पहले हम लोगों ने बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब आग नहीं बुझी तो किचन से खींचकर सिलेंडर आंगन में फेंक दिया। बताया कि घर में मौजूद बड़ा बेटा शैलेंद्र और भतीजा नीतेंद्र सभी घर से बाहर खुले मैदान पर आ गए और कुछ देर बाद सिलेंडर फट गया। जिससे किचन की छत और घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर जिलाधिकारी को सूचित किया। धमाके की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी गांव पहुंचे। मगर सिलेंडर फटने के बाद आग अपने आप बुझ गई। जिस पर दमकल दस्ता निरीक्षण करने के बाद वापस चले आए। लोगों का कहना है कि सिलेंडर में रेगूलेटर ठीक से नहीं लगाया गया या फिर वह लीकेज था। इसी के कारण घटना घटी। गृहस्वामी दीनदयाल ने बताया कि अभी नया मकान बनवाया है। लेकिन दीवारों के क्षतिग्रस्त होने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें