फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आया बालक, मौत

Wed, 21 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
बाईपास पर जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटकर गिर जाने से खेत में बकरी चरा रहा चौदह वर्षीय बालक उसकी चपेट में आ गया उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। सूचना पर कन्नौज व तालग्राम की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भी पहुंचकर संवेदना जताई। ग्राम डुड़वा बुजुर्ग निवासी निजामुद्दीन का पुत्र शाही आलम कई अन्य बच्चों के साथ बाईपास के पास खेतों में बकरी चरा रहा था।
विज्ञापन


तभी एचटी लाइन का तार टूटकर उस पर जा गिरा। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान बच्चों के शोर मचाने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। बिजली विभाग को फोन करके आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने बाईपास पर कई बाइकें खड़ी करके जाम लगा दिया। सूचना पाकर गुरसहायगंज कोतवाल संतोष अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। उत्तेजित लोग मौके पर बिजली विभाग के अफसरों को बुलाने व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें