फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह में खतरनाक आतंकी बन गया हम्जा

Thu, 09 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतरनाक आतंकी संगठनों के इशारे पर देश में विस्फोट कराने की जिम्मेदारी लेने वाले आईएसआईएस खुराशान के संस्थापक ने कन्नौज तक आतंक की जड़े फैला रखी थी। आतंकी संगठन में रिश्तेदार को शामिल कर मास्टरमाइंड आईएसआईएस के लिए विस्फोट करने के लिए लड़कों को तलाशने की भी कवायद करता रहा है। इसकी सुरागशी में खुफिया विभाग लग गया है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज के इंद्रानगर में रहने वाले पिता सैयद अहसान हुसैन को भी नहीं पता चला कि बेटे सैयद मीर हुसैन ने कब आतंक की राह पकड़ ली। गुरुवार को अहसान हुसैन ने बताया कि कानपुर में रहने वाली उसकी बहन का बेटा आतिश मुज्जफर उर्फ अल कासिम पहले से ही आपराधिक किस्म का था। कई दिनों तक वह उसके घर भी रहता था। जुलाई को आतिश उसके बेटे सैयद मीर को लखनऊ में पढ़ाने का हवाला देकर ले गया था। तभी से सैयद मीर ने आतिश के साथ आतंक की राह पकड़ ली। गुरुवार को स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने सैयद मीर के पिता के अलावा उसके दोस्तों से भी काफी समय तक पूछताछ की। खासतौर पर एजेंसियों को सैयद मीर के उन दोस्तों की तलाश है जो मौजूदा समय बाहर रह रहे हैं।

आखिर अचानक कहां से आया इतना पैसा
कक्षा आठ तक की तालीम पिता के स्कूल में हासिल करने वाला सैयद मीर मुफलीसी में पढ़ा है। कक्षा आठ के बाद इंटर तक की शिक्षा उसने कस्बे के एक विद्यालय से हासिल की है। दो माह में एक दम सैयद मीर के परिजनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने से मोहल्ले के लोगों में पहले से भी तरह-तरह की चर्चाएं थी। जिस बिल्डिंग को किराए पर लेकर उसका पिता स्कूल चलाता था। उस बिल्डिंग को एक माह पूर्व ही खरीदा है।
विज्ञापन


पूछताछ के लिए आज आ सकती एटीएस
मध्य प्रदेश में पकड़े गए आतंकी सैयद मीर के बारे में जानकारी करने और उससे संपर्क रखने वाले लोगों व परिजनों से पूछताछ करने के लिए आज एटीएस दौरा कर सकती है। एटीएस के अधिकारियों ने सैयद मीर के परिजनों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें