फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार घायल

Mon, 25 Jun 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो छिबरामऊ (कन्नौज)।
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम सुल्तानपुर निवासी प्राण दीक्षित पुत्र राम दीक्षित अपने साथी मिथलेश पुत्र रामगोपाल तिवारी के साथ बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। जब वह लोग जीटी रोड हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, एक अन्य दुर्घटना में जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना अंतर्गत ग्राम अपूरपुर निवासी अनुज (25) पुत्र सुभाषचंद्र और क्षेत्र के ग्राम बड़ेपुर निवासी राजाराम (70) पुत्र बेनेराम घायल हो गए। दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से अनुज की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें