फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में लाश न आने पर तोड़े थे गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । आपसी विवाद के बाद वृद्ध रघुनाथ राजभर के दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं लाश ठिकाने लगाने के लिए जब उसे बोरे में भरने लगा तो गर्दन नहीं समाई। ऐसे में बेरहमी से कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी गर्दन तोड़ दी और शव को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव में तमसा नदी पुल के नीचे फेंककर भाग निकले थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदीघाट निवासी रघुनाथ राजभर को शराब पीने की लत थी। वह अपने गांव के मित्र के साथ अक्सर बैठकर शराब पीता था। 20 जून की सुबह रघुनाथ का मित्र उसे बुलाया और दोनों गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान रघुनाथ के मित्र के बेटे भी पहुंच गए। उन सभी ने रघुनाथ की हत्या कर दी। मौत के बाद लाश रघुनाथ के पास मौजूद बोरे में भरकर छिपा दिया। 21 जून की रात यह लोग लाश को ठिकाने लगाने पहुंचे। इस दौरान गर्दन बोरे में नहीं आई तो कुल्हाड़ी से मारकर गर्दन तोड़ दिया। गांव के रास्ते से लाकर शव नदी के पुल से नीचे फेंक दिया

अज्ञात महिला के लाश की हुई पहचान
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा क्षेत्र में 22 जून को मिली महिला की लाश की पहचान रविवार की शाम को उसे तलाशते हुए थाने पहुंचे घर वालों ने कपड़ों के आधार पर किया। मृत महिला किताबी देवी पत्नी राजदेव चौहान रौनापार थाना क्षेत्र के बनहरा गांव की रहने वाली थी। बताया जाता है कि 20 जून को किताबी देवी अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी, लेकिन वहां पहुंची नहीं। किताबी के न मिलने पर परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। खोजबीन के दौरान रौनापार थाने पहुंचे और कपड़े और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान किया। लोगों का अनुमान है कि भूख और प्यास के चलते किताबी की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें