फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा चार की छात्रा से गैंगरेप

Tue, 20 Dec 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
फोरेंसिक एक्सपर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विशुनगढ़ थाने के एक गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दुष्कर्मियों ने कक्षा चार की एक छात्रा से रेप कर उसकी हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे पर टांग दिया। पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने लापरवाही पर एक दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


दरिंदगी की शिकार छात्रा सोमवार रात करीब 11 बजे अचानक गायब हो गई थी। परिवारीजनों ने खोजबीन की तो सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन की तो बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इन लोगों ने धमकी दी थी। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अनुज उर्फ करिया, यशपाल, धर्मेंद्र्र, सचिन तथा पीपल वाली गली छिबरामऊ निवासी अजीत के खिलाफ गैंगरेप व हत्या कीे रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर मातहतों को आव्श्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


दरोगा ब्रजेश बाबू यादव पर कार्रवाई करते हुए उनको लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने छापामारी कर आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम और थाना पुलिस की एक टीम को लगाया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें