फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचते चार गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2016 12:08 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के साथ सदर कोतवाल श्यामवीर सिंह - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
चोरी की बाइकें बेच रहे चार लोगों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के पास से तीन बाइकें भी बरामद हुई हैं। सदर कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह को सूचना मिली थी कि चार लोग चोरी की बाइकें बेचने के फिराक में हैं। इस पर उन्होंने उपनिरीक्षक पप्पू ठेनुआ, एसआई रजनीश कुमार  व कांस्टेबल खलील खां,  मोहम्मद नदीम के साथ खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


चौधरियापुर मार्ग स्थित मंदिर के पास तीन बाइकों के साथ चार संदिग्ध पुलिस को देखते ही भागने लग। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए वाहन चोर के सदस्य अमित पुत्र भानु प्रताप निवासी मोहल्ला कटियारन, सुनील सिंंह पुत्र सुरेश ठाकुर, अरविंद पुत्र जगदीश दोहरे निवासी गढ़ चौधरियापुर के अलावा शिवम पुत्र जयकरन काछी निवासी मियागंज बताया उनके पास से एक टीवीएस अपाचे, एक बजाज डिस्कवर और एक हीरो हांडा स्पेंडर बाइक मिली है।

कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि चारों शातिर चोर हैं। अपाचे बाइक करीब तीन माह पहले  नेरा गांव स्थित देशी शराब ठेके के सामने से चोरी की थी। अन्य बाइकें भी इसी तरह चोरी की गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें