फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरौली के निकट जंगल में मिला शव

Sun, 16 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
कंकाल का पंचनामा भरता दरोगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना तालग्राम के बिरौली के समीप सरकारी बबूल के जंगल में वृद्ध का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चौकीदार की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को क ब्जे में लेकर फोरेसिंक टीम की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर सीओ सदर भी पहुंचे।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बिरौली में सैकड़ों बीघा में फैले बबूल के जंगल में रविवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग लकड़ियां तोड़ने गए थे। उन्होंने तेराजाकेट, तालग्राम मार्ग से लगभग आधा किलोमीटर दूरी पर निर्माणाधीन फोरेंसिक लैब के समीप जंगल में एक सड़ा गला शव पड़ा देखा। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। शव में सिर्फ हड्डियां ही शेष बची है। ग्रामीणों की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोग उसकी पहचान के लिए गए। शव की पहचान न होने पर बिरौली के चौकीदार सुधीर कुमार पुत्र गेंदालाल पुलिस को लिखित सूचना दी।

मौके पर पहुंचे दरोगा अमर बहादुर व जगदीशराम ने शव की जांच के बाद कपड़ों से पहचान कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को लावारिस के रूप में पंचनामा भर कार्रवाई है। वहीं फोरेंसिक टीम के प्रभारी मोहम्मद मुमताज अली ने मौत के कारणों के लिए घटनास्थल से नमूने एकत्र किए है। इसके बाद सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष तालग्राम तारिक खान ने बताया कि शव 60-65 वर्षीय वृद्ध का लग रहा है। पोस्टमार्टम व फोरेंसिंक जांच रिपोर्ट के बाद भी मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक के कपड़ों को पहचान के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। जिले के थानों में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर भी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें