फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाड़े का रुपया लेकर ट्रक चालक रफू चक्कर

Tue, 30 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
भाडे़ का एक लाख 10 हजार रुपया लेकर ट्रक चालक फरार हो गया। मामले में ट्रक मालिक ने  कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी संजीव कुमार गुप्ता पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता ने मैनपुरी के भत्तपुर निवासी ट्रक चालक अरविंद पुत्र वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि उनके पास एक 12 चक्का ट्रक है। इस ट्रक पर अरविंद सिंह मुख्य ड्राइवर है। दूसरा ड्राइवर तालग्राम सलेमपुर निवासी रामकुमार पुत्र रामसेवक है।
विज्ञापन


गत 10 जुलाई को उन्होंने अपना ट्रक भाड़े पर उड़ीसा भेजा था। दोनों चालक ट्रक को लेकर गए थे। उन्होंने ट्रक चालक को 40 हजार रुपये व डीजल व खाना-खर्चा दिया था। गत 28 जुलाई को ट्रक वापस आया। सुबह जब वह अपना भाड़ा लेने के लिए ट्रक के पास पहुंचे तो चालक अरविंद नदारद था।

मौजूद दूसरे चालक रामकुमार ने उसे बताया कि भाड़े का पैसा लेकर अरविंद फरार हो गया है। ट्रक मालिक के मुताबिक करीब एक लाख 10 हजार रुपये की धनराशि लेकर ट्रक चालक लापता है। कोतवाल आरपी पांडेय ने बताया कि मिली तहरीर के आधार  पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए मैनपुरी की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें