फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वारदातों का खुलासा, 10 डकैत गिरफ्तार

Tue, 06 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में डकैत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर देहात व कन्नौज में पांच घरों में पड़ी डकैती का एसपी ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। स्वाट, सर्विलांस टीम ने पश्चिमी पंजाबी छैमार गैंग के अंतर्राज्यीय 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए माल के अलावा तीन तमंचे और डंडे मिले हैं। मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


 सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रंगीयनपुरवा निवासी अमर सिंह व शिवाजी नगर निवासी विपिन के यहां दो नवंबर को, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बरधईया रोड स्थित धर्मेंद्र पाल सिंह के यहां तीन नवंबर, कानपुर देहात के थाना ककवन क्षेत्र के गांव रहीमपुर निवासी सुरेश कुमार व अमर सिंह के यहां पांच नवंबर को डकैती पड़ी थी।     पुलिस टीम को सूचना मिली कि सोमवार की रात घुमंतू जाति के पश्चिमी पंजाबी छैमार गैंग के कुछ सदस्य तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के धोबी घाट पुल सुजान सराय रोड पर बाग में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं। पुलिस के घेराव करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने 10 बदमाशों को पकड़ लिया। चार बदमाश भाग गए।

बदमाशों ने ककवन, तिर्वा व कन्नौज में की डकैती की घटनाएं कबूल की हैं। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के डेरारामपुर बिनौरा के पास मिट्टी में दबे करीब चार लाख रुपये के जेवरात बरामद किए। इसके साथ ही तीन तमंचे, आठ लकड़ी के डंडे, लूटे गए जेवरात भी पुलिस को मिले हैं। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही आईजी व डीआईजी स्तर से भी पुरस्कृत कराए जाने का आश्वासन दिया है। एसपी ने बताया कि बदमाश उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान के जनपद अमरोहा, आगरा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, इटावा, मैनपुरी सहित कई जनपदों में डकैती की घटना को बदमाश अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश
जनपद बुलंदशहर के थाना क्षेत्र अहार निवासी जानिशार उर्फ मैफूज, जान उर्फ जिग्गा, दिलनशी उर्फ वसीम उर्फ रमता जोगी उर्फ राजू पकड़े गए हैं। इनके अलावा चांद मियां उर्फ अर्जुन, मुन्नवर उर्फ सलमान गिरफ्तार हैं, इनका डेरा बुलंदशहर थाना अहार, जनपद संभल डेरा सितारा मस्जिद, जनपद कन्नौज थाना ठठिया के जैनपुर, राजस्थान प्रांत के झुंझनू के डेरा पिलानी बताया गया है। इसी तरह सहारनपुर जनपद के थाना गंगो के डेरा निवासी शानू उर्फ सोनू, अमरोहा जनपद के थाना शैलनगली डेरा डक्का निवासी अक्षय उर्फ काले, संभल जनपद के गांव मिठौली निवासी आमिर उर्फ टुंडा, बागपत जनपद के थाना बढ़ौली हालडेरा निवासी शहरान उर्फ शिवा के अलावा औरैया जनपद के थाना बिधूना के गांव सरैया निवासी आशिक पुत्र निक्का हैं।

कच्छा बनियान पहन देते हैं अंजाम
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि पश्चिमी पंजाबी छैमार गैंग अमावस्या की अंधेरी रात में 5-6 लोगों का गैंग बनाकर कई जिलों में घूमने निकल जाता है। घटना वाली जगह के आसपास की बाजार से आरी, छेनी, पॉलिथीन सहित अन्य सामान खरीदते हैं। शाम को शराब पीते हैं और गांव के किनारे बने मकान के आसपास खेतों व झाड़ियों में छिप जाते हैं। रात 11 बजे के बाद कपड़ों को उतारकर एक पॉलिथीन में रख देते हैं। कच्छा बनियान पहन कर घर में घुस जाते हैं। घर के सदस्यों को डंडों से पीटकर अधमरा कर घर में रखे नगदी, जेवरात लूट ले जाते हैं। पुलिस की सूची में वांछित होने पर यह अपना नाम बदलकर दूसरा रख लेते हैं। साथ ही अपना डेरा भी दूसरे स्थान पर पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें