फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक से कंप्यूटर चोरी

Tue, 26 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
जिंगला को ईंटों से चुनवाकर बंद कराते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद में खुदलापुर रेलवे स्टेशन के पास बनी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की दीवार का जिंगला तोड़कर चोरों ने दो कंप्यूटर सेट चोरी कर लिए। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार रात चोर जिला सहकारी बैंक के पिछले हिस्से में बने लोहे का जिंगला तोड़कर बैंक परिसर के अंदर घुस गए। यहां से उन्होंने शाखा प्रबंधक की मेज व बगल में दूसरी मेज पर रखा कंप्यूटर का सेट चोरी कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह साधन सहकारी समिति के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुजराल जाटव मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला।   जिंगला टूटा देख उन्होंने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक गणेश प्रसाद को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने छानबीन की। मंगलवार को दोपहर बाद डीजीएम जगदीश चंद्र, शाखा संचालक कल्याण सिंह यादव व साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष जलील खां मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें