फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारने आए किसी को, गोली से उड़ाया किसी को

Thu, 08 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सठियापुर टिकुरियन गांव में मंगलवार देर रात मामा के घर आए अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि भूमि विवाद में हमलावर मामा की हत्या करने आए थे और धोखे में भांजे को गोली मार दी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कानपुर देहात जनपद के शिवली थाने के कीरतपुर मढ़इया गांव निवासी गया प्रसाद (50) पुत्र मोहनलाल दोहरे मंगलवार शाम करीब सात बजे कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के सठियापुर टिकुरियन में अपने मामा गेंदन लाल के घर आए थे। रात 10 बजे वह घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। करीब ही उनके मामा गेंदन लाल भी सोए थे। तभी कुछ लोग आए और ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गोली लगने से गया प्रसाद की मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर गेंदन लाल समेत अन्य परिवारीजनों ने शोर मचाए। तब हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि गेंदन लाल के  मकान के सामने बेचन लाल ने झोपड़ी बना रखी है। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ है। आपसी पंचायत में मामला निपटाने का प्रयास किया गया था। यही नहीं, इस भूमि को खाली करने के लिए गेंदन लाल ने बेचन लाल को 35 हजार रुपये देने का वादा किया।
विज्ञापन


लेकिन बेचन लाल ने पंचायत के फैसले को नहीं माना। इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात करीब 10 बजे दूसरे पक्ष ने हमला बोला।  अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सुरेंद्र पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गेंदन लाल की तहरीर पर पुलिस ने सठियापुर टिकुरियन के कमलेश पुत्र श्रीराम, बेचन लाल पुत्र दयाल, अतर सिंह पुत्र ओमकार, धर्मेंद्र पुत्र विसंवर, रामतीर्थ पुत्र गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि हमलावरों का निशाना गेंदन लाल था, लेकिन एक जैसे कपड़े होने के कारण गया प्रसाद को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें