फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को पीटकर नगदी व मोबाइल छीना

Thu, 23 Jun 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंदरगढ़ कस्बे से मंगलवार रात साइकिल से अगौस गांव लौट रहे एक ग्रामीण को रास्ते में कुछ बदमाशों ने घेर लिया। उसके पास मौजूद दो हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। बदमाशों ने उसे पीटकर घायल भी कर दिया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इंदरगढ़ पुलिस लूट की घटना को  नकार रही है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव निवासी प्रेमनारायण (50)  पुत्र जगन्नाथ किसी काम से इंदरगढ़ गए थे। मंगलवार रात आठ बजे के वह गांव की ओर लौट रहे थे। मकरंदापुर व अगौस गांव के बीच चार बदमाशों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


नगदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर प्रेम नारायण के भाई अवधेश मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल प्रेमनारायण को मेडिकल कालेज ले आए। उधर, इस मामले में इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि घटना को लेकर किसी ने थाने में कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें