फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, दो दबोचे

Tue, 07 Nov 2017 12:29 AM IST
kannauj
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन लुटेरे तथा जानकारी देते एसपी हरीशचंदर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया है। दो लुटेरों को दबोचने के साथ लूटी गईं दो कारें भी मौके से बरामद की गईं हैं। एसपी ने बताया कि गिरोह मैनपुरी से संचालित हो रहा था। इसके 4 सदस्य अभी फरार हैं। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक हरीशचंदर ने बताया कि कैरदा रोड पुलिया के पास स्वाट और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से लूटी गईं दो कारें भी बरामद हुई हैं। पकड़े गए लुटेरे जनपद मैनपुरी के थाना किशनी अंतर्गत मोहल्ला कृष्णानगर निवासी रामू उर्फ सत्येंद्र यादव पुत्र रामगोपाल तथा किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अखे निवासी जीतू उर्फ सुरजीत पुत्र श्याम सिंह यादव हैं।

उनके साथी जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां अंतर्गत ग्राम पीरपुर निवासी अरविंद पाल पुत्र दाताराम, किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी दीपू पाल पुत्र वीरेंद्र पाल तथा करु पाल पुत्र बाबूराम और जनपद फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पटेरा निवासी लखपत पाल फरार चल रहे हैं। पुलिस इन चारों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। लुटेरों ने दोनों कारों की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी। दोनों गाड़ियों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


आनलाइन बुक करते हैं टैक्सी
छिबरामऊ। एसपी के अनुसार, लुटेरों ने बताया कि तीन दिन पहले जस्ट डायल वेबसाइट के माध्यम से उन्होंने ऑनलाइन टैक्सी बुक की और उसे लेकर छिबरामऊ आए। यहां सौरिख रोड पर उन्होंने कार चालक रोहित कुमार निवासी न्यू चौकी कंकरखेड़ा मेरठ को तमंचा दिखाकर कार व 6 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने का बाद लुटेरों ने रोहित की मोबाइल का सिम निकाल लिया और उसे 700 रुपए देकर भगा दिया। दूसरी कार गाजियाबाद से लूटी गई थी। एसपी ने बताया कि फरार लुटेरा अरविंद पाल के पिता दाताराम दिल्ली में नौकरी करते हैं। इसी वजह से उसने बदरपुर बार्डर की लोकेशन से ऑनलाइन टैक्सी बुक की। अरविंद पाल शातिर बदमाश है और वह 2016 में ट्रक लूट के मामले में इटावा में पकड़ा गया था। चार माह पहले ही वह जमानत पर छूट कर आया था। यह गिरोह मैनपुरी से संचालित हो रहा था। कड़े गए लुटेरों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम को मिला पांच हजार का इनाम
छिबरामऊ। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने शातिर लुटेरों को पकड़ने वाली दोनों टीमों को पांच हजार रुपए का इनाम दिया है। उन्होंने बताया कि पहली टीम ने स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं, सिपाही करन यादव, मदन सिंह, शमशुद्दीन, गोमतीप्रसाद, अवनीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, सर्विलांस टीम में दुष्यंत यादव, कुलदीप सिंह, प्रवीण यादव, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, राहुल त्यागी, कलीम अहमद तथा दूसरी टीम में एसएसआई जितेंद्र कुमार सिंह, प्रेमपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, कस्बा इंचार्ज शिवराम सिंह, सिपाही अशोक कुमार व अनिल कुमार गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें