फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को पांच तो पिता को छह बार चाकूओं से गोदा..

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को पांच तो पिता पर चाकू से किए थे छह वार
विज्ञापन

गांव सिरसल में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिली जानकारी
मां ने कहा-बेटी को भला बुरा कहने पर विवाद की रंजिश पाले हुए था आरोपी
पूंडरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर आठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव सिरसल में रविवार सांय हुए पिता-पुत्र हत्याकांड में सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। दोहरे हत्याकांड के कारण दिन भर मामला गांव के साथ-साथ शहर में भी चर्चा का विषय बना रहा। हमलावरों ने पिता छह वार किए तो पुत्र को पांच वार किए। पूंडरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
महिला कमलेश ने बताया कि करीब आठ-नौ वर्ष पहले आरोपी विक्रम ने उसकी बेटी को भला-बुरा कहा था। इस बात को लेकर विक्रम से उनका मन-मुटाव चल रहा था। पंचायत ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया था। लेकिन विक्रम फिर भी मन में रंजिश रखता था। रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका पति दलीप व उसका बेटा अंकित खेत में बने डेरे से भैंस का दूध निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे और वह पैदल पीछे चल री थ। जब उसका पति व बेटा सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो वहां पर दीवार के पास पहले से ही विक्रम, नरेश, नीरज, उदय सिंह, जसविन्द्र, अंकुश, रतना व सुरेंद्र बैठे थे। आरोपियों ने उसके बेटे की आंख में मिर्च पाउडर फेंका और उसके देखते-देखते उसके बेटे व पति की छाती व पेट में चाकू मारे। वह आसपास के लोगों की मदद से घायल पति व बेटे को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आंखों में मिर्च गिरने के बावजूद किया मुकाबला
बताया जा रहा है कि वारदात के समय अंकित ने मुकाबले का पूरा प्रयास किया। लेकिन आंखों में मिर्च होने के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। जिस कारण वह ज्यादा विरोध नहीं कर पाया। बेबसी के चलते वह बेमौत मारा गया।
विज्ञापन

पूंडरी थाना के जांच अधिकारी संब इंस्पेक्टर राजफुल ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पत्नी कमलेश शिकायत पर आठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जिसमें विक्रम, नरेश, नीरज, उदय सिंह, जसविन्द्र, अंकुश, रतना व सुरेन्द्र पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें