फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड नहीं देने पर टेंपो और बस चालक भिडे़

Fri, 10 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
बाईपास जीटी रोड के बीच में खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीटी रोड बाईपास पर साइड न देने पर एक टेंपो चालक व रोडवेज बस चालक के बीच मारपीट हो गई। इससे जीटी रोड पर जाम लग गया। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मारपीट कर रहे चालकों को अलग किया। इससे करीब 20 मिनट तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा। गुरुवार दोपहर कन्नौज डिपो की रोडवेज बस को लेकर चालक डिपो में खड़ी करने जा रहा था।
विज्ञापन


जीटी रोड बाईपास धर्मकांटा के पास टेंपो चालक और बस चालक में साइड देने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के साथ दोनों अपने वाहन छोड़-छोड़कर जीटी रोड पर खड़े हो गए। एक दूसरे को जान से मार देने की धमकी देते हुए उलझ गए। दोनों ने एक दूसरे को लात-घूंसाें से जमकर पीटा।

चालकों के बीच हो रही मारपीट को देखने के लिए भीड़ लग गई।  रोडवेज बस और दूसरी तरफ टेंपो के खड़े हो जाने से जीटी रोड पर जाम लग गया। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाने पर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सायरन बजाते हुए जब तक पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक दोनो चालक अपने वाहन स्टार्ट कर भगा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें