फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से कुचलकर जीजा-साले की मौत

Wed, 07 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
रोती-बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में प्रेमपुर के पास जीटी रोड पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार डीसीएम से कुचलकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे। तीसरे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम नगला बरी का रहने वाला सोबरन (45) पुत्र रामशंकर भतीजे रिंकू (23) पुत्र सरजू और हरदोई के गुरसंडा निवासी बहनोई मूलचंद्र (30) पुत्र रामदयाल के साथ बाइक से आलू खरीदने बेवर जा रहा था। रिंकू बाइक चला रहा था। प्रेमपुर के आगे पेट्रोल लेने के लिए सड़क क्रास करते समय सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और डीसीएम तीनों को कुचलते निकल गई। सोबरन और उसके बहनोई मूलचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

डीसीएम के पहिए इनके सिर और सीने के ऊपर से निकले। रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर जब तक परिवारीजन मौके पर पहुंचते, पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल भेजवा दिया। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने पीछा कर शव ले जा रहे वाहन को रोका और शव उतारकर सरायगोपाल गांव के सामने जीटी रोड जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने इनको समझा-बुझाकर शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें