फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर में युवक की हत्या

Wed, 07 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महेंद्रपुरी कालोनी सी लाइन में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे घर के बाहर टहल रहे एक युवक की स्कार्पियो में सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर घर के बाहर आई युवक की मां पर फायरिंग करते हुए हमलावर फरार हो गए। महिला के हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन


महेंद्रपुरी कालोनी में रफीक परिवार समेत रहता है। रफीक की हाइवे पर नाले के पास बिजली की दुकान है। उसका इकलौता बेटा रियाज (32) नोएडा किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मृतक की मां शायरा बानो के मुताबिक मंगलवार रात करीब सवा बजे रियाज खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था।

तभी स्कार्पियो कार सवार हमलावर आए और रियाज पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। रियाज के पेट के पास गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंची उसकी मां शायरा बानो को भी हमलावर गोली मारते हुए फरार हो गए। शायरा बानो के हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन


लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रियाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं शायरा बानो का इलाज चल रहा है। निवाड़ी चौकी प्रभारी इमाम जैदी का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

हमलावरों में शामिल एक आरोपी जो बिसोखर गांव का रहने वाला है, उससे मारपीट के मामले में रियाज जेल गया था। संभावना है कि बदला लेने की नीयत से रियाज की हत्या की गई है। इसके अलावा पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान मौके से तीन खोखे मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें