गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां में सोमवार की रात एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात समेत हजारों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। दुकानदार ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
मिरगावां कस्बा निवासी रियाज अहमद की बाजार में जीटी रोड किनारे ज्वैलर्स की दुकान है। सोमवार की शाम रियाज अहमद अपनी दुकान में ताला बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने चोरी की जानकारी दी।
दुकान पहुंचे रियाज अहमद ने बताया कि दुकान में रखी तिजोरी का ताला टूटा था। तिजोरी में रखे आठ ग्राम सोने के एक जोड़ी झाले, चार ग्राम नाक के फूल, 14 ग्राम वजन के चांदी की हाफ पेटी चोरी गया है। रियाज के मुताबिक लगभग 53 हजार रुपये कीमत के जेवर चोरी हुए हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
गुरसहायगंज कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।
पुरानी चोरियां भी पुलिस के लिए चुनौती
मिरगावां। जीटी रोड किनारे स्थिति मौला मार्के ट में ताला तोड़कर चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2014 में रिजाय की दुकान समेत एक अन्य दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। उस दौरान रिजाय की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी गया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल-ए-निशान लग गए है।