फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा से लौट रहा लोडर पलटा, नौ घायल

Fri, 16 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विसर्जन यात्रा से लौट रहा लोडर सौरिख तिराहा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। गुरुवार को फर्रुखाबाद चौराहा इंदिरा आवास कालोनी में स्थापित गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए यात्रा निकली थी। गणेश प्रतिमा के साथ एक लोडर पर डीजे साउंड बंधा था।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे प्रतिमा विसर्जन के बाद कालोनी के काफी लोग डीजे साउंड वाले लोडर पर सवार हो गए। लोडर जब सौरिख तिराहा पर पहुंचा तभी मोड़ पर चालक ने तेज रफ्तार में ही उसे मोड़ने का प्रयास किया। जिससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, कोतवाल आमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

हादसे में इंदिरा आवास कालोनी निवासी गीता गुप्ता पत्नी आदेश, दिलीप भटनागर पुत्र विपिन, अमन राजपूत पुत्र बलवीर सिंह, गौतम गुप्ता पुत्र आदेश, दीपक पुत्र दशरथ, वारिस अली पुत्र मकतूल, मनु गुप्ता व मीना गुप्ता घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए पहले प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सभी घायलों को सौ शैय्या चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे के बाद लोडर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें