फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्हौर से गायब ट्रक ईटखारी में बरामद

Sat, 06 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर नगर जनपद के बिल्हौर कस्बे स्थित एक ढाबे से लोडेड ट्रक को दो बदमाश ले उड़े। बिल्हौर पुलिस की सूचना पर स्वाट टीम और तिर्वा पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर ईटखारी गांव के निकट बरामद कर लिया, जबकि बदमाश फरार हो गए। पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। ट्रक की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय ने बताया कि कानपुर नगर से मारुति कार लोड कर एक ट्रक आगरा के लिए भेजा गया था। ट्रक पर एक चालक और क्लीनर तैनात थे। शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे ट्रक बिल्हौर कस्बे के एक ढाबे पर खड़ा कर चालक और क्लीनर खाना खाने चले गए।

इस दौरान मौका पाकर दो बदमाश ट्रक को भगा ले आए। ट्रक गायब देख चालक ने बिल्हौर पुलिस को सूचना दी। बिल्हौर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज को मामले की जानकारी दी। एसपी ने तिर्वा, ठठिया, थानों की पुलिस सहित स्वाट टीम को लगा दिया।
विज्ञापन


देर रात ट्रक तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर ईटखारी गांव के निकट खराब हो गया। इस पर ट्रक पर सवार दोनों बदमाश भाग निकले। उधर, खोजबीन करते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लावारिस ट्रक को खड़ा देखा तो मामले की छानबीन शुरू की।

पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रक को भगाकर लाने वाले दोनों बदमाश ठठिया थाना क्षेत्र के ही है। इस पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। दोनों के न मिलने पर कोतवाली पुलिस इनके दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। कोतवाल के मुताबिक स्वाट टीम इस मामले की पड़ताल में लगी है। ट्रक की सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें