फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से नकदी, जेवर समेत दो लाख की चोरी

Sat, 06 Jun 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौहरपुरा में रहने वाले भावलखेड़ा ब्लाक के संविदा कर्मचारी सत्येंद्र गुप्ता के बंद घर से शुक्रवार रात 20 हजार की नगदी समेत दो लाख की चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सत्येंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को गांव में उनकी मां कमला देवी बीमार हो गईं थीं। सूचना मिलने पर वह, पत्नी रेनू और बच्चों के साथ मकान में ताला डालकर मां को देखने गांव चले गए। मां की तबीयत खराब होने पर वह रात को गांव में ही रुक गए। सुबह आठ बजे जब सत्येंद्र गांव से लौटे और मकान का मुख्य दरवाजा खोला तो देखा कि आंगन में लगा लोहे का जाल टूटा हुआ है। चोर छत के रास्ते जाल काटकर मकान के अंदर घुसे थे। चोरों ने अंदर कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्सों से 20 हजार रुपये, एक सोने का हार, पांच जोड़ी पायल, दो जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, एक जोड़ी झाले चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों ने पूछताछ की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरी की तलाश कर रही है।

सात दिन पहले भी हुई बंद घर में चोरी
कोतवाली क्षेत्र की आनंदपुर कॉलोनी में 31 मई की रात चोरों ने नरेंद्र मिश्र के बंद घर से पांच लाख के जेवर और नकदी चोरी कर लिए थे। पुलिस ने इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक चोरों को कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें