कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर शौच करने गई युवती को दबोच कर बलात्कार किया गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया। मारपीट कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले की रिपोर्ट पीड़ित के भाई ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय युवती सोमवार सुबह 9 बजे के करीब खेत में शौच करने गई थी। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे एक गांव के युवक ने उसे दबोच लिया और रेप किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आया देख आरोपी भागने लगा। तभी ग्रामीणों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।